छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राशिफल: दिनांक 14 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और धन के मामले में आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आज धन और वैभव की प्राप्ति होगी। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। भौतिक और सांसारिक मामलों में आपको लाभ होने की उम्मीद है। कोई भी काम सावधानीपूर्वक करें और रुपये-पैसे के मामले में सावधानी रखें।

वृषभ:

आज के दिन कारोबार के मामले में आपको लाभ होने की उम्मीद है और वहीं नौकरी करने वालों को आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम की प्रशंसा होगी। आज दिन के पहले भाग में उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:

आज संभव है कि आपको धन कमाने के चक्कर में सुबह से शाम तक दौडऩा पड़े। आज का दिन भागदौड़ और किसी काम की चिंता में बीतेगा। पत्नी के स्वास्थ्य पर भी कुछ खर्च हो सकता है। आज आपके यहां मेहमान भी डेरा डाल सकते हैं और आपका बजट भी गड़बड़ हो सकता है।

कर्क:

आज आर्थिक रूप से आपका दिन सुखद है। धन और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी और इस मामले में किस्मत साथ देगी। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और कुछ खर्च भी संभव है। संत्तान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे। 

सिंह:

आज धन और आर्थिक दृष्टि से आपका दिन सुखद है। आज का दिन भाग्य वृद्धि में सहायक होगा। आज ग्रहों की दशा के अनुकूल होने से भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज नौकरी और व्यापार में आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में कोई भी डील करने से पहले आपको सोचने समझने की जरूरत है। वैसे किसी भी मामले में इस वक्त आपके लिए चुप रहन ही बेहतर होगा। बहस और टकराव से बचें।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से प्रथम भाव में शुभ व्यय व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है।

वृश्चिक:

कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत करने वाला हो सकता है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:

आज ग्रहों की विशेष कृपा से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके कोष में वृद्धि हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। संभव है कि ऐसा करने से कोई स्थाई सफलता मिल जाएगी। मकर:चंद्रमा द्वितीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिलें।

कुंभ:

चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आज का दिन मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।


Share

Leave a Reply