छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राशिफल: दिनांक 23 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 23 अगस्त, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का रशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे।
वृष:
आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याहन के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा।
मिथुन:
खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था में से उभर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहिएगा। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याहन के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। लेखन में विशेष रुचि रहेगी।
कर्क:
किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं। उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध पर संयम रखिएगा।
सिंह:
व्यापार के विस्तृतिकरण हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा।
कन्या:
वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
तुला:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति संबंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो, इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा।
वृश्चिक:
आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। व्यग्रता का अनुभव होगा।
धनु:
वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढऩे-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी।
मकर:
व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है।
कुंभ:
आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
मीन:
विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा।

 


Share

Leave a Reply