नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राशिफल : दिनांक 5 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 5 जून, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :
भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

बृषभ :
उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।

मिथुन :
भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लायेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रगति या लाभ के आसार हैं।

कर्क :
संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

सिंह :
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

कन्या :
पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है लेकिन भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी।

तुला :
भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।

वृश्चिक :
किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता होगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति करेंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।

धनु :
भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।

मकर :
सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।

कुंभ :
किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। परिजनों से भावनात्मक संभव। किसी श्रेष्ठजन के स्नेह से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मीन :
नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।


Share

Leave a Reply