नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राशिफल: दिनांक 9 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 9 सितम्बर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा।

वृषभ :

आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा। शुभकार्य की प्रेरणा मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे।

मिथुन:

दुविधा में उलझा हुआ आपका मन महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा। वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें।

कर्क :

शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे।

सिंह :

पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद प्राप्त कर सकगें। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क या संदेशव्यवहार लाभदायक साबित होंगे।

कन्या :

आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। वाकपटुता और मीठी वाणी से आप लाभप्रद सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित कर सकेंगे। उत्तम भोजन, भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला :

आज के दिन जरा सा भी असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार कराएंगी, ऐसी संभावना है। मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे।

वृश्चिक:

नौकरी-धंधे या व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे, विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहले अवसर आएंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेंगे।

धनु:

गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

मकर:

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारो से प्रभावित होंगे और उन्हे अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का भी परिचय देंगे।

कुंभ :

वाणी पर संयम रखिएगा। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।

मीन :

दैनिक कार्यों में से छूट कर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रों का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी।

 

Share

Leave a Reply