छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राशिफल: दिनांक 5 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 5 अक्टूबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष :

शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ:

आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

मिथुन :

नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। पड़ोशियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा होगा। लघु यात्रा की संभावना है।

कर्क :

गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा।

सिंह :

आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी। सिरदर्द तथा पेट संबंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा।

कन्या :

आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगडऩे की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आएगा।

तुला :

मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक :

आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गवर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतानों की तरफ से संतोष मिलेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु :

मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी।

मकर :

भागीदारों के साथ संबंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ:

आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या प्रणय- रोमांस की संभावना है। लघु पर्यटन होगा।

मीन:

मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।


Share

Leave a Reply