नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राशिफल: दिनांक 12 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 12 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों को अनुभवी लोगों से व्यवसायिक गुर सीखने को मिलेंगे। अपने प्रभाव से बहुत से काम आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे क्षेत्रों में आपके व्यापार विस्तार के प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ

वृष राशि के जातकों बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली फाइनेंशियल मुश्किलों को आसानी से दूर कर पाएंगे। लक्ष्य को निर्धारित करके उसको पाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करेंगे। पवित्र स्थानों की यात्रा पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज से जुड़े हुए सीक्रेट शेयर करने से बचना चाहिए। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। जानने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी की आशंका बन जाती हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

कर्क

राशि के जातकों को सामाजिक व व्यवसायिक रिश्तों के बीच में पेशेवर रुख अख्तियार करना सहायक बनेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज अचानक से धन लाभ की संभावनाएं अच्छी बन जाती हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपके मन में अस्थिरता व तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के जातक कामकाज के परंपरागत तरीकों को अपनाएंगे। विघ्न बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। शुरुआती क्रिटिसिज्म के बाद आपके काम को सराहा जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पुराना आर्डर पुन: प्राप्त हो सकता है, जो धन लाभ कराने वाला रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह की जालसाजी करने से बचें। आपकी गलतियों को पकड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से नाम खराब होने की आशंका भी बन जाती है। धन प्राप्ति के लिए समय सामान्य है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। कामकाज में भ्रम की स्थितियां पैदा होंगी एक से ज्यादा काम में व्यस्त रहने की वजह से गलती की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों की किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय की प्रगति में सहायक बनेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल है। कमाई की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

धनु

धनु राशि के जातकों का सहयोगात्मक रवैया कार्यक्षेत्र के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होगा। सभी के सहयोग से काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। आर्थिक लिहाज से समृद्धिदायक समय है। जोश में आकर किसी भी तरह का वायदा करने से व्यर्थ खर्च होने की आशंका है।

मकर

मकर राशि के जातकों के व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का आना आपकी आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक नियमानुसार अपने कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अनुकूल है। महंगे वस्त्र आभूषण की खरीद पर धन खर्च का योग बन रहा है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों को तकनीकी योग्यताएं कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्रदान करेंगी। ऑफिस की मेंटिनेंस से संबंधित खर्च बढ़ेगा। अपने विचारों को दूसरों के आगे व्यक्त करने में झिझक रहेगी। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य की प्लानिंग बनाने के लिए अच्छा वक्त है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों की व्यावसायिक सौदेबाजी के लिए दिन बहुत अनुकूल है। बातचीत कौशल नए संपर्क बनाने में मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के विवेकशील आचरण से कामकाज में मान सम्मान प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।




 





 


Share

Leave a Reply