CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत..

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत..
Share

राजस्थान :-  बीकानेर में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई है। सभी मृतक कार में सवार थे। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे।

गुरुवार देर रात खतरनाक हादसा हो गया. जैतपुर से हनुमानगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और वे डबवाली से के रहने वाले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और देखने वालों की भी चीखें निकल गईं

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी और रात का समय होने के कारण ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक को देख नहीं पाया। इसी कारण हादसा हुआ

सूचना मिलते ही लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनियां पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसी दौरान टोल प्लाजा की एम्बुलेन्स भी वहां पहुंच गई। ये हादसा इतना भयंकर थे कि कार पूरी तरह से पिचक गई और अंदर मौजूद लोगों को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।

क्रेन के जरिए कार के अन्दर के लोगों को जब बाहर निकाला गया तो एक बच्ची को छोड़ कर सभी की मौत हो चुकी थी। बच्ची को तुरन्त अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और डबवाली तहसील के निवासी थे।

सूचना मिलते ही मौके पर तुरन्त पहुंचने वाले लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनियां का कहना है कि जहां कार ओवर स्पीड में थी, वहीं रात होने की वजह से सड़क विजिबिलिटी भी कम थी।

मगर हादसे की सबसे अहम वजह कार का ओवर स्पीड में होना रहा, जिसकी वजह से ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक का अंदाजा नहीं लगा पाया। पीछे से जाकर भिड़ गया। जब क्रेन से डेड बॉडीज को निकाला गया तो घटनास्थल पर मौजूद आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। वहां खड़े हर शख्स की आंखें भर आईं।


Share

Leave a Reply