BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जल्दी से जल्दी वजन कैसे कम करें? काम आएंगे ये टिप्स...

जल्दी से जल्दी वजन कैसे कम करें? काम आएंगे ये टिप्स...
Share

बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते अधिकतर लोगों को वजन बढऩे की शिकायत का सामना करना पड़ता है. इससे निपटने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपना चुके लोगों को अपने रहन-सहन में बदलाव करना होगा, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रह सके. तो आज हम आपके लिए ऐसे छोटे-छोटे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आसानी सी जल्दी से जल्दी वजन कम होने लगेगा.

रोज सुबह पिएं एक गिलास पानी
माना जाता है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 गिलास पानी पिएंगे तो इससे आपका पेट फिट रहेगा और पाचन शक्ति भी मजबूत होगी. इसको नियामित तौर पर करने से वजन भी कंट्रोल में रहेगा. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा करने से मेटॉबॉल्जिम भी बढ़ता है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है.

खाने से आधे घंटे पहले पेट भर पानी पिएं
इसके अलावा आप खाने से आधा घंटा पहले पेट भर के पानी पी सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. दरअसल, ऐसा करने से आपको अधिक भोजन खाने का मन नहीं करेगा और आप अपका वजन कंट्रोल में आ जाएगा. हालांकि, कमजोरी न आए, इसलिए आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

इन चीजों को खाने से बचें
- इसके अलावा ज्यादा ऑयली चीजें जैसे- बर्गर, पिज्जा खाने से बचें. इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि कई प्रकार की समस्याएं भी आपके घरेने लगती हैं.
- शुगर युक्त चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपका वजन बढ़ सकता है. ऐसे में आपको सीमित मात्रा में शुगर का सेवन करना चाहिए.
- जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें आज से ही अपनी खराब आदतों को बदलना होगा, ताकी किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.

 


Share

Leave a Reply