BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मानवता शर्मसार: आदिवासी महिला के साथ 8 लड़को ने किया गैंगरेप

मानवता शर्मसार: आदिवासी महिला के साथ 8 लड़को ने किया गैंगरेप
Share

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने सबके होश उड़ा दिये है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता को घर से उठाकर आठ युवकों ने बहशी घटना को अंजाम दिया. बाद में पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर भाग गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


जिले के बरहडवा थानाक्षेत्र के रिसोड में शनिवार रात को आदिवासी महिला को घर से उठाकर गैंगरेप किया गया. आठ युवकों ने घटना को अंजाम दिया. बरहड़वा पुलिस की गश्ती गाड़ी की आवाज सुनकर दरिन्दे वहां से भाग निकले. इसके बाद पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले आयी. पीड़िता के आवेदन पर बरहड़वा थाने में पांच नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

महिला ने आवेदन में बताया कि उसकी मां नहीं है. इसलिए वह मामा के घर रह रही है. शनिवार की रात लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद वह सोने चली गयी. इसी बीच गांव के ही सेमोन हेंब्रम और अजय टुडू घर में घुसे और उसे उठाकर पास के पेट्रोल पंप के पीछे ले गये. वहां पहले से रवि सोरेन, दुर्जन सोरेन, नीलकमल मुर्मू तथा तीन अन्य युवक थे. पेट्रोल पंप के पीछे सब्जी के खेत में उसके साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. यह सिलसिला दो घंटे तक चलता रहा।

इस बीच उधर से बरहड़वा पुलिस की गश्ती गाड़ी गुरज रही थी. उसकी आवाज सुनकर आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर भाग गये. प्रभारी थाना प्रभारी बरहड़वा योगी नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है. महिला की मेडिकल जांच करायी जाएगी. दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Share

Leave a Reply