BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति-पत्नी की हुई सड़क हादसे में मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

 पति-पत्नी की हुई सड़क हादसे में मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
Share

सीधी। मध्यप्रदेश का भयावह सीधी सड़क हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में एक पति-पत्नी की मौत की खबर सामने आई, जिनका विवाह 8 जून 2020 को हुआ था और दोनों ने साथ जीने मरने के वादे क‍िए थे। अंततः उनके वादे सबकी आंखों को नम करते हुए, सबको रुलाते हुए पूरे हुए। दोनों साथ में इस अनहोनी में काल का ग्रास बन गए।


पढ़िए पूरी खबर-
सीधी ज‍िले के शमी तहसील के गैवटा पंचायत मेंं देवरी निवासी 25 वर्षीय अजय पनिका, सीधी में रूम लेकर रहा करते थे और अपनी 23 वर्षीय पत्नी तपस्या को एएनएम का पेपर दिलाने सीधी से सतना जा रहे थे। इस दौरान हुए सड़क हादसे में दोनों पति-पत्नी की जान चली गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश करने लग गये। तपस्या का शव मंगलवार 3 बजे मिला और अजय का शव 5 बजे मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को एम्बुलेंस से रात 10 बजे देवरी पहुंचाया गया। 

 अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अजय के पिता-
पूरा गांव इस अनहोनी से गमगीन था, सबकी आंखों में आंसू भरे हुए थे लेकिन मजबूरी देखिए क‍ि अजय के पिता अपने पुत्र-पुत्रवधू के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
जिस वक्त ये हादसा हुआ अजय के पिता गुजरात में थे, अगर वो वहां से आते भी तो उन्हें आने में 3 दिन लगते और पोस्टमॉर्टम किये शव को इतने लंबे समय रोका नहीं जा सकता था।

पढ़ा-लिखा कर कुछ बनाना चाहता था अजय-
दोनों की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। अजय, पत्नी तपस्या को पढ़ा-लिखा के कुछ बनाना चाहता था और उसे एग्जाम दिलाने सतना लेकर जा रहा था। इसके बाद अजय और तपस्या दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ बुधवार को किया गया और प्रथा के अनुसार मुखाग्नि दी गयी। दोनों को एक ही चिता से दुनिया से अलविदा कर दिया गया।

Share

Leave a Reply