पति ने पार की हैवानियत की हदें: चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका शव
शहडोल। शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलोन्द थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक कर फरार हो गया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची देवलौन्द पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए हत्यारे पति की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, देवलोन्द थाना क्षेत्र के करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में वह घर वापस आया था। राम किशोर अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, जिसके चलते वह पत्नी से नफरत करने लगा था। 12 नवम्बर को उसने पत्नी सरस्वती पटेल को लकड़ी लेने के लिए जंगल ले गया, जहां उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और पहचान ना हो सके इसलिए सिर को धड़ से अलगकर जंगल में कुछ दूर पर फेंककर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला कायम कर उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले में देवलौन्द थाना प्राभारी कली राम परते का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले के जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी भी चमकी; हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इतना है भाव
20-Feb-2026 9:25:42 am -
Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त
20-Feb-2026 8:23:03 am







.jpeg)












