BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, लाश को सरसों के खेत में फेका, जाने कहाँ की है यह खबर
मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव की एक महिला की उसके पति ने हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया है |
जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन दिन बाद खेत से महिला के शव को अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया | जानकरी के अनुसार महिला पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अपने मायके में ही रह रही थी, महिला के पति को महिला के चरित्र पर संदेह था जिसके कारण पति पत्नी में विवाद भी हो रहे थे।
पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर
शादी के बाद से महिला अपने पति के घर न रहकर अपने माता-पिता के यहां रह रही थी | पति ने महिला को घर ले जाने के बहाने मायके से ले गया और रास्ते में हत्या कर शव को खेत में ठिकाने लगा दिया, मायके पक्ष ने महिला के लापता होने पर महुआ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है, वहीं हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया तो वह मृतक महिला सुमन अर्धनग्न अवस्था में थी, उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी, बताया जाता है कि पुलिस ने सुमन के पति भोलू निषाद को भी हिरासत में ले लिया है और उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया, भोलू निषाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।







.jpeg)












