छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

हैदराबाद: होटल में भयंकर आग, 8 की मौत, चार्जिंग के वक्त इलेक्ट्रिक बाइक की बैट्री फटी

हैदराबाद: होटल में भयंकर आग, 8 की मौत, चार्जिंग के वक्त इलेक्ट्रिक बाइक की बैट्री फटी
Share

 नई दिल्ली/हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के हैदराबाद (Hyderabad) में एक होटल में आग (Fire In Hotel) लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले पर हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि, होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्ज यूनिट थी। यहीं से आग फैली बताई जा रही है। पहले और दूसरे फ्लोर पर धुआं भरने से यहां कूच लोगों की जान चली गई है।

घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार, रूबी होटल के बिल्डिंग के बेसमेंट में एक इलेक्ट्रिक वेहिकल शोरूम में एक बाइक की बैटरी फटी जिसके बाद इस आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। हादसे के समय होटल में करीब 23-25 लोग मौजूद बताए जा रहे थे। वहीं आग और धुंए और दम घुटने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक महिला भी है।

इसके साथ ही इस हादसे में कई लोग घायल भी गए हैं। ऐसी भी खबर है कि, आग को देख कुछ लोगों ने मारे घबराहट के जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूदने की कोशिश की। इसके चलते कई लोग घायल भी हुए हैं।

मामले पर तेलंगाना के गृह मंत्री मो। महमूद अली ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। उन्होंने यह भी कहा कि, “फायर ब्रिगेड की टीमें वक्त पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई थीं। लेकिन, धुआं काफी ज्यादा था इसलिए कुछ लोगों की यहां मौत हो गई है । हम घटना की सभी कोणों से जांच करा रहे हैं।”

 

Share

Leave a Reply