BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा: अमित शाह

 बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा: अमित शाह
Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता औक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा, बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। 
 

कूचबिहार में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मैं वादा कर रहा हूं कि चुनाव समाप्त होने तक ममता दीदी भी `जय श्री राम` बोलेंगी। कूचबिहार की रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ममता दीदी हमेशा पीएम मोदी से झगड़ती रहती हैं।
 
 
सुभाष बाबू के कार्यक्रम में भी उन्होंने झगड़ा किया। आखिर सुभाष बाबू का कार्यक्रम था तो उसमें झगड़ा न करतीं, लेकिन वह झगड़ा करती रहती हैं। इस चुनाव में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो मोदी जी के साथ चलकर बंगाल के विकास काम करे। एक इंजन मोदी सरकार का और दूसरा इंजन बंगाल की बीजेपी सरकार का रहेगा तो मिलकर राज्य को बहुत आगे ले जाएंगे।

Share

Leave a Reply