BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खांसी हो रही है तो दवा लेने से पहले हो जाएं सावधान! बिना डॉक्टर की सलाह न लें कोई दवाई

खांसी हो रही है तो दवा लेने से पहले हो जाएं सावधान! बिना डॉक्टर की सलाह न लें कोई दवाई
Share

सर्दियों में ठंड के कारण सर्दी लगना एक आम बात मानी जाती है, लेकिन, लापरवाही के चलते सर्दी कब खांसी में बदल जाती है, इसका लोग ध्यान नहीं दे पाते हैं. फिर जब खांसी से परेशान होकर वो कोई भी दवा का सेवन करते हैं, तो ये भूल जाते हैं कि इसके बारे में भी डॉक्टर्स की राय जरूर लेनी चाहिए. अब आप सोच रहे होंगे कि यह एक आम बात है. इसके लिए डॉक्टर को क्यों परेशान करना.
भारत में डॉक्टर्स से ज्यादा घरेलू उपचार पर विश्वास किया जाता है. घरेलू नुस्खे में शहद, हल्दी, अदरक, पुदीना और नमक के पानी का गरारा कर सकते हैं. कहीं न कहीं यह असरदार भी हैं. मगर जब ये नुस्खे भी काम न करें तो जबरदस्ती खुद को डॉक्टर्स के पास जाने से न रोकें. क्या पता जिसे आप नॉर्मल खांसी समझ कर दवा लें रहे हैं वो कोई बड़ी बीमारी का रूप न ले लें.
इस विषय पर डॉक्टर्स का कहना है कि कोविड-19 की इस महामारी के दौर में आपको सतर्क होकर अपना ख्याल रखना है. अगर आपको खांसी आ रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. उनसे दवा लेकर अपना इलाज करें न की खुद डॉक्टर बनें. खांसी दो तरीके की होती है. सूखी और कफ वाली खांसी.
इन्हें नॉर्मल खांसी एक बार मान सकते हैं. मगर, ज्यादा दिन तक रहने से यह काफी गंभीर खांसी का रूप ले लेता है. इसकी वजह से खांसी के दौरान मुंह से खून भी आने लगता है. यह सब तब होता है, जब आप लापरवाही करते हैं. इसलिए बिना डॉक्टर से संपर्क किए खांसी की दवा न लें और नियमित इलाज करवाएं. साथ ही प्रणायाम करें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की just36news.com पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 


Share

Leave a Reply