BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो कहीं हो न जाए ये गंभीर बीमारी

अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो कहीं हो न जाए ये गंभीर बीमारी
Share

जब स्वादिष्ट खाना किसी के सामने हो तो उसे जल्दी जल्दी खत्म करना कौन नहीं पसंद करेगा. जब भोजन लजीज हो और साथ में गरमा-गरम हो तो उसे खाने में और भी ज्यादा स्वाद आता है. लेकिन कभी आपने ये ध्यान दिया है कि खाने को लेकर कभी-कभी हमे इतनी जल्दी रहती है कि हमें लगता है की उस खाने को कितनी जल्दी से खा के खत्म कर दें. इसी खाने को जल्दी-जल्दी खाने से हम ऐसी कई बिमारियों को दावत दे देते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी ही नहीं रहती. आइए आपको बताते हैं कि जल्दी-जल्दी खाने से आपके शरीर पर इसका क्या इफ्फेक्ट पड़ता है.
मोटापा
लोगों के अनुसार ज्यादा खाना खाने से मोटापा होता है लेकिन सच्चाई ये है की जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि हमे उस खाने को चबा के खाना चाहिए. आप जितना अधिक खाने को चबाते हैं उतना ही मोटापा कम होने का अनुमान रहता है. आप जब भी खाना खाने बैठें तो खाने को अच्छे से चबाएं. इससे यह शरीर में लगता है न कि शरीर के फैट को बढ़ाता है.
अधिक भोजन का सेवन
जब सामने बेहतरीन खाना रखा हो तो लोग ये भूल जाते हैं कि कितना खाना चाहिए और कितना नहीं खाना चाहिए. आपको बता दें की ओवरइटिंग कई तरह से आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है. ओवरइटिंग शरीर के वजन को बढ़ाता है. जब लोग तेजी से या जल्दी-जल्दी खाते हैं तो ये भूल जाते हैं उन्हें कितना कैलोरी चाहिए और कितना नहीं. हो सके तो ओवरइटिंग से बचे.
डायबिटीज
भारत में लगभग हर घर में एक डायबिटीज का मरीज मिल ही जाता है. हालांकि डायबिटीज होने के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन इसके पीछे जल्दी-जल्दी भोजन करना भी एक प्रमुख कारण है. अगर आपको डायबिटीज हो और न भी हो तो भी जल्दी-जल्दी खाना कभी नहीं खाना चाहिए. आप हमेशा संतुलित आहार ही अपने खाने में शामिल करे और इसे आराम से चबाकर खाएं.

 


Share

Leave a Reply