BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यदि आप भी करते है ईयरफोन का उपयोग तो हो जाइये सावधान, कानों के साथ दिमाग को भी बीमार कर रहा है ईयरफोन

यदि आप भी करते है ईयरफोन का उपयोग तो हो जाइये सावधान, कानों के साथ दिमाग को भी बीमार कर रहा है ईयरफोन
Share

फर चाहे लंबा हो या छोटा आजकल हर किसी के कानों में ईयरफोन और हेडफोन जरूर मिलेगा. आज के वक्त में घंटों तक ईयरफोन का इस्तेमाल करना एक आदत सी बन गई है. अगर, आपको भी कोई ऐसी ही आदत लग गई है, तो सावधान हो जाइए.

काफी देर तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपके कानों को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि ये आपके शरीर के बाकि हिस्सों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.
कानों का होता है इंफेक्शन
मेट्रो, बस, गाड़ी में घंटों तक हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल करने से कान के इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. कोई व्यक्ति 40 घंटे से अधिक देर तक ईयरफोन पर 90 डेसिबल की ध्वनि पर कोई चीज सुनता है, तो कान की सुनने वाली नसें डेड हो सकती है.
मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव
कई घंटों तक हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल करने से न सिर्फ कानों को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि इससे मस्तिष्क पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. ईयरफोन से निकलने वाली चुंबकीय तरंगे सीधे तौर पर मस्तिष्क की कोशिकाओं पर बुरा असर डालते हैं. ज्यादा देर तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से सिर दर्द, नींद की कमी, कानों में दर्द, गर्दन के किसी हिस्से में दर्द जैसी समस्या हो सकती है. 
कानों से कम सुनाई देना...
ईयरफोन का इस्तेमाल कर ने से कानों की सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है. सामान्य तौर पर कानों की सुनने की क्षमता 90 डेसिबल होती है जो लगातार सुनने से धीरे-धीरे 40 से 50 डेसिबल तक कम हो जाती है. कुछ मामलों में यह बहरेपन की वजह भी बन सकता है.
आज ही करें कानों का बचाव
- सफर या किसी भी वक्त बिना जरूरत के ईयरफोन का प्रयोग करने से बचें.
- लगातार कई घंटों तक ईयरफोन का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो एक घंटे के बीच 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें.
- कानों में किसी तरह का इस्तेमाल न करें. अच्छे क्वालिटी के ईयरफोन्स का इस्तेमाल ही करें.
 

Share

Leave a Reply