BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अगर आप भी ब्रेकफास्ट नहीं करते तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये नुकसान

अगर आप भी ब्रेकफास्ट नहीं करते तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये नुकसान
Share

सूबह का नास्ता सेहत के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. एक स्वस्थ ब्रेकफास्ट करना शरीर के लिये बेहद लाभदायक होता है. साथ ही इससे तनाव का स्तर कम होता है. सुबह के नाश्ते में आपको पोषण संबंधी चीजों का सेवन करना चाहिये. जैसे अनाज, दूध, नट्स, पोहा, इडली, दलिया, उपमा या अंडे आदि. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का ब्रेकफास्ट आपको दिन में ऊर्जावान रहने में मदद करता है. आपको नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो.

हृदय रोगों का कारण बन सकता है
अध्ययनों से पता चलता है कि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करने वाले लोगों को हार्ट संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है. वहीं, ब्रेकफास्ट स्किप करने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.

टाइप -2 मधुमेह का उच्च जोखिम
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक अध्ययन किया जिसका उद्देश्य खाने की आदतों और स्वास्थ्य के बीच संबंध का पता लगाना था. लगभग छह वर्षों तक किए गए शोध में 46,289 महिलाओं ने भाग लिया. अध्ययन के रिजल्ट हैरान करने वाले थे.जिन महिलाओं को नाश्ते से परहेज करने की आदत थी, उनमें टाइप -2 डायबिटीज विकसित होने का खतरा उन महिलाओं की तुलना में अधिक था, जो अपना दैनिक नाश्ता करती थीं. वहीं, कामकाजी महिलाएं जिन्होंने अपने सुबह के भोजन को छोड़ दिया, उनमें टाइप 2 मधुमेह के विकास की 54 फीसदी अधिक संभावना थी.


ब्रेकफास्ट स्किप करना मोटापे का कारण बन सकता है
अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते उनमें वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है. यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो नाश्ते को छोड़ने के बारे में विचार न करें.


बालों के झड़ने का कारण बन सकता है
अगर आप अपने बालों से प्यार करते हैं तो सुबह के नाश्ते से परहेज न करें. नाश्ता न करने से प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है और साथ ही यह keratin के स्तर को प्रभावित कर सकता है. जो बालों की ग्रोथ को रोकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है. बालों को घना औऱ मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्रोटीन युक्त नाश्ते का आनंद लेना चाहिए.

 


Share

Leave a Reply