BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सर्दियों में रहना है सेहतमंद तो जरूर करें इन 8 चीजों का सेवन, कभी नहीं होंगे बीमार

सर्दियों में रहना है सेहतमंद तो जरूर करें इन 8 चीजों का सेवन, कभी नहीं होंगे बीमार
Share

रायपुर. हमारा खानपान मौसम के मुताबिक होना चाहिए। मौसम के अनुसार खानपान से हम सेहतमंद भी रहते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। हर मौसम में हमारे शरीर को भी कम या अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और इसी जरूरत के अनुसार हमारा खानपान होना चाहिए। अब मौसम बदल रहा है और सर्दियां आ रही हैं। ऐसे में हमारा खानपान भी सर्दी के मुताबिक होना चाहिए। सर्दी खाने के हिसाब से अच्छा मौसम माना जाता है। जानिए इस मौसम में किस तरह का खानपान हो।

हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जस्वित बनाए रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण होते हैं। सर्दी में हरी सब्जी को अपने खानपान में शामिल करें। पालक की सब्जी, बीटरूट, बथुआ, ब्रोकली, पत्तागोभी, गाजर जरूर खाएं।

फल
हमें मौसमी फलों को हमेशा अपने खानपान में प्राथमिकता देनी चाहिए। हमें सर्दी में आने वाले फल जैसे संतरा, सेब, अनार, आंवला आदि खाना चाहिए। ये फल शरीर को पोषण, ऊर्जा और गर्माहट देते हैं। फलों का जूस बना कर पीने से अच्छा है, सीधे स्वच्छ फल खाएं।

गुड़ और तिल
सर्दी में गुड़ और तिल को अपने खानपान में प्राथमिकता देनी चाहिए। सर्दियों में तिल खाने से ऊर्जा मिलती है। तिल के तेल से मालिश करने से त्वचा मुलायम रहती है और ठंड से बचाव होता है। तिल और गुड़ साथ खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इम्यूनिटी बढ़ती है और खांसी कफ से राहत मिलती है।

हल्दी
यूं तो हर मौसम में हल्दी की अहमियत है लेकिन सर्दियों में इसके अधिक लाभ हैं। सर्दियों में हल्दी मिला गरम दूध रोजाना रात को पीने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसमें एंटीबायोटिक गुणों के साथ एंटीएलर्जिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढऩे के लिए यह श्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधि है।

लहसुन
लहसुन भी सेहत के लिए फायदेमंद है। लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि और किचन में किया जाता है। सर्दी में लहसुन अधिक फायदा पहुंचाता है। सर्दी के मौसम में लहसुन का नियमित सेवन सर्दी, जुकाम और खांसी से छुटकारा दिलाता है। इस मौसम में लहसुन को प्राथमिकता दें।

गाजर
सर्दी की प्रमुख फल- सब्जियों में शामिल है गाजर। गाजर में विटामिन प्रचुर मात्रा में होने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढा़ती है और इससे आंखें भी स्वस्थ रहती हैं। सर्दी के मौसम में गाजर खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। सर्दी में गाजर खाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बाजरा और मेथी
सर्दियों में बाजरा और मेथी भी खाई जानी चाहिए। इस मौसम में बाजरा अधिक खाया जाता है। बाजरे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। मेथी में विटामिन के, आयरन और फोलिक एसिड होता है। शरीर को गरम रखने के साथ ही यह खून की मात्रा बढ़ाती है।

बादाम
सर्दी में हमें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए इस मौसम में सूखे मेवे हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम खाएं। बादाम में प्रोटीन, फाइबर मिनरल होते हैं, जो सर्दी में मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं। सर्दी के मौसम में बादाम रोजाना खाने से दिमाग तो तेज होता ही है, साथ ही कब्ज में भी राहत मिलती है।

 

 

 


Share

Leave a Reply