BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नवविवाहिता को ससुराल वालों ने पिलाया तेजाब, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

 नवविवाहिता को ससुराल वालों ने पिलाया तेजाब, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार
Share

ग्वालियर: दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल के ट्वीट के बाद ग्वालियर पुलिस ने नवविवाहिता को एसिड पिलाने की मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीडित महिला की शादी इसी साल हुई थी और 28 जून को एसिड पिलाने की घटना हो गई. 

3 जुलाई को पीड़ित नवविवाहिता की मां ने डबरा थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला पति पर दर्ज कराया और पीड़िता को दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन जब मजिस्ट्रेट के सामने दिल्ली में बयान हुए तो पीड़िता ने यह बताया कि उसके पति, उसकी भाभी और ननद ने एसिड पिला दिया है. जिसके बाद उसके शरीर और पेट के अंग बुरी तरह जल गए हैं. 

यह मामला दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल के सामने आया तो उन्होंने एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.

ट्वीट में लिखा, ''ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने ऐसिड पिलाया जिससे उसके अंग जल गए. मध्य प्रदेश में एफआईआर हल्की हुई और अब तक कोई अरेस्ट नहीं हुआ. लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे है और उसके बयान भी एसडीएम के सामने करवाए है. ये भयानक फ़ोटो इस आस से डाली है की शिवराज  जी अपराधियों को अरेस्ट करवाएंगे."
 

जब यह ट्वीट मीडिया के सामने आया तो पुलिस पर दबाव बना और घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ग्वालियर एसपी ने कहा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

Share

Leave a Reply