CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में भाजयुमो ने पुलिस को चकमा देकर जलाया CM बघेल का पुतला, साथ ही किया इस बात का एलान...

रायपुर में भाजयुमो ने पुलिस को चकमा देकर  जलाया CM बघेल का पुतला, साथ ही किया इस बात का एलान...
Share

रायपुर में मंगलवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त बवाल किया। CM का पुतला फूंकने के ऐलान के साथ सभी भाजयुमो कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक पर पहुंचे। दूसरी तरफ मौदहापारा, आजाद चौक, गोलबाजार जैसे थानों के इंस्पेक्टर और सिटी SP तारकेश्वर पटेल भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद थे। पुलिस यहां मुख्यमंत्री का पुतला जलने से रोकने आई थी। पुलिस को चकमा देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता जयस्तंभ चौक की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी करने लगे। पीछे - पीछे पुलिस के अफसर भी चलते रहे। इतने में मौका पाकर सड़क की दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं की एक अन्य टीम ने छुपाकर रखा मुख्यमंत्री का पुतला निकाला और अचानक आग लगा दी। भागकर पुलिसकर्मी पुतला छीनने लपके, तब तक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जला चुके थे। कुछ कॉन्स्टेबल अपने साथ पानी की बोतल लेकर दौड़े और पुतले पर डाल दिया यह देखकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हाथ से पानी की बोतल छीनी और उसे हवा में उछाल दी।
आपको बता दे मंगलवार को सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गोबर घोटाले का आरोप लगाया। जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। इस पर अब भाजपा भड़की हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इसे बदजुबानी बताते हुए मुख्यमंत्री को संयमित रहने की सलाह दी है।

भाजयुमो का एलान- पूरे प्रदेश में जहां जाएंगे दिखाएंगे काले झंडे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लेकर CM के गोबर वाले बयान की हम निंदा करते हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे राज्य में विरोध किया जाएगा। जहां भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।
 


Share

Leave a Reply