BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : रायपुर में कोरोना स्थिति को नियंत्रण में रखने प्रभावित क्षेत्रों को अब फिर से बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

BIG BREAKING : रायपुर में  कोरोना स्थिति को नियंत्रण में रखने प्रभावित क्षेत्रों को अब फिर से बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन
Share

रायपुर, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बनाए गए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयेजित की गई।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सहित कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव मामले को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे क्षेत्रों जहां कोविड प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, में लगातार विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे क्षेत्रों में जहां कोविड प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उन्हें जरूरत पडऩे पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने वाले नागरिकों और मास्क लगाए बिना घूमने वाले नागरिकों के विरूद्व कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए यथा शीघ्र तैयार कर वहां चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में आई.सी.यू की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आकड़ों के आधार पर बताया कि रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्व नगर, समता कॉलोनी रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर तथा रायपुरा जैसे क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को जरूरत पडऩे पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।
बैठक में कोरोना पॉजिटिव आए सभी मरीजों के कांटेक्ट सूची तैयार कर ट्रेसिंग कर उनका भी सैंपल लेने पर जोर दिया गया, जिससे उन्हें कोरोना से बचाया जा सकें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव के लिए मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।
कलेक्टर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में टेस्टिंग कराने को कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर परसदा में चल रहे मैच के सभी प्रवेश द्वारों से दर्शकों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए साथ ही यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि मैच देख रहे दर्शक मास्क का उपयोग करें। उन्हें कोरोना अनुरूप आचरण की अवेहलना करने वाले नागरिकों एवं दर्शकों के विरूद्व समुचित कार्यवाही करने तथा अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्रों के जोन कमिश्नरो को प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ भीड-भाड़ वाले एरिया को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से टीम बनाकर कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार, कोविड 19 के जिला नोडल अधिकारी राजीव पांडे, इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर, पुलिस विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply