BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में एक पति ने अपनी पत्नी के द्वारा साली के सामने दिए जाने वाले तानों से परेशान होकर कर दी पत्नी की हत्या, जाने पूरी खबर

राजधानी में एक पति ने अपनी पत्नी के द्वारा साली के सामने दिए जाने वाले तानों से परेशान होकर कर दी पत्नी की हत्या, जाने पूरी खबर
Share

ई दिल्ली | अक्सर ये देखने-सुनने में आता है कि इंसान ताना बर्दाश्त नहीं कर सकता, खास कर अपनों का दिया. ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी पत्नी का ताना मारना इतना बुरा लगा कि उसने उसकी हत्या कर दी. आरोपी पति को पत्नी का ताना मारना इसलिए भी और बुरा लगा क्योंकि ये उसकी साली के सामने दिया गया. पुलिस ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने उसके देर से सो कर उठने को लेकर अपनी बहन के सामने ताना मारा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम फजरुद्दीन है और वो यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है. 'जांच के दौरान पाया गया कि समीना नाम की महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया'. नेब सराय पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को समीना अपनी बहन के साथ बैठी थी, तभी उसने देर से सो कर उठने के लिए अपने पति पर ताना कसा. इस पर गुस्से से आगबबूला आरोपी ने पहले समीना को धमकी दी और फिर बाद में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी.
 

Share

Leave a Reply