BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहर में युवक-युवतियों को ड्रग्स की लत लगाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, बॉडी बनाने के नाम पर जिम ट्रेनर दे रहे थे ड्रग्स

शहर में युवक-युवतियों को ड्रग्स की लत लगाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, बॉडी बनाने के नाम पर जिम ट्रेनर दे रहे थे ड्रग्स
Share

इंदौर | पुलिस ने जिम, पूल क्लब, कैफे, पब और बार आदि में युवक-युवतियों को एमडी ड्रग्स की लत लगातर ड्रग्स बेचने वाली गेंग का पर्दाफाश किया है। दो युवतियों सहित सात लोगों का गिरफ्तार किया गया। 40 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स सहित दो चार पहिया वाहन, नशा करने की सामग्री जब्त की गई। ये एजेन्ट अपने पेडलर और साथियों की मदद से जिम, पब, कैफे में युवक-युवतियों को बहाने से ड्रग्स लेने के लिए प्रेरित करते थे।

पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर 

शहर में ड्रग्स से संबंधित संगठित अपराध के गिरोह का पुलिस के द्वारा पर्दाफाश किया है। पिछले दिनों बंग्लादेशी युवतियों को अवैध रूप से सीमा पार कराकर देह व्यापार कराने वाली गेंग के 30 सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा था। उनके सरगना व देह व्यापार के सरगना सागर जैन को पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया। सागर जैन से पूछताछ पर उसके द्वारा ड्रग्स में शामिल संगठित गिरोह के संंबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने शहर के सक्रिय ड्रग्स में शामिल नेटवर्क पर निगाह रखी।

पढ़ें : बड़ी खबर : धान खरीदी केंद्र में धान लेने से किया मना, सदमे में किसान की हार्ट अटैक से हुई मौत, केंद्र में मचा हड़कंप

विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रग्स में शामिल अपराधियों पर नजर रखी और उसके साथ शामिल गिरोह के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की। इस आधार पर टीम ने खजराना, एमआईजी, विजय नगर, पलासिया आदि थाना क्षेत्रों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनसे 40 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की गई। अरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि इंदौर शहर में ड्रग्स को संगठित तरीके से नई उम्र के युवक युवतियों को बच्चों को जिम, कैफे, पब आदि स्थानों पर उनको झांसे में लेकर नशे का आदी बनाया जा रहा था।

पढ़ें : BIG BREAKING : DSP से बीच सड़क पर वर्दी और पिस्तौल की हुई लूट, तमंचा दिखा कर दिया लूट को अंजाम, जाने कहा की है यह खबर

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के संंबंध में ज्ञात हुआ है कि दो आरोपियों में ट्रेनर का काम करते रहे हैं। उनके द्वारा मोटापा कम करने एवं मसल्स बनाने का लालच देकर कई लोगों की नशे के दलदल में ढकेल दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कैफे, पब आदि जगह पर जहां नवयुवकों का आना-जाना लगा रहता है, उन्हें किसी न किसी बहाने से झांसे में लेकर ड्रग्स का आदि बनाया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ पेडलर को भी गिरफ्तार किया है जो विभिन्न पब आदि स्थानों पर जाकर ड्रग्स सप्लाई करते हैं। पुलिस ने सोहन उर्फ जोजो पिता हुकुम, धीरज पिता विक्रम सोनतिया, कपिल पाटनी, विक्की परियाणी, याशमीन पिता आशिक, आऊपरीन पिता आशिक और सद्दाम पिता नौसाद खान को गिरफ्तार किया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 

Share

Leave a Reply