UNION BUDGET 2021 : वित्त वर्ष 2021-2022 में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट बढ़ कर अब हुआ इतना, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ रुपए खर्च किए. इस वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने 4.39 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है. इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ कर दिया गया है.
पढ़ें : Union Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं है 2021 का बजट, जाने क्या है बजट में
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- केंद्र की एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी, इस योजना पर 6 वर्षों में क़रीब 64,180 करोड़ खर्च होगा. जल जीवन मिशन (शहरी) लॉन्च किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 4378 शहरी स्थानीय निकायों में 2.86 करोड़ घरेलू नल कनेक्शनों के साथ सर्वसुलभ जल आपूर्ति व्यवस्था करना है.







.jpeg)












