छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बीते एक सप्ताह में सोना 6.5 प्रतिशत तो चाँदी हुई 12 प्रतिशत सस्ती

बीते एक सप्ताह में सोना 6.5 प्रतिशत तो चाँदी हुई 12 प्रतिशत सस्ती
Share

नईदिल्ली, विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट से घरेलू वायदा बाजार में भी बीते सप्ताह सोना साढ़े छह प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। चाँदी भी इस दौरान करीब 12 प्रतिशत सस्ती हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना वायदा पिछले सप्ताह 3,648 रुपये यानी 6.53 प्रतिशत टूट कर सप्ताहांत पर बाजार बंद होते समय 52,227 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना मिनी भी 6.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,451 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

- रेव पार्टी कर रहे 23 लोग गिरफ्तार, विदेशी भी शामिल -


चाँदी वायदा 9,138 रुपये यानी 11.97 प्रतिशत की भारी भरकम गिरावट के साथ 67,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चाँदी मिनी भी 11.85 फीसदी लुढ़ककर सप्ताहांत पर 67,255 रुपये प्रति किलोग्राम रही। रूस में कोविड-19 का टीका लॉन्च होने से दुनिया में इस महामारी के नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है। इससे निवेशकों ने शेयर बाजारों में जोखिम उठाया और पीली धातु में निवेश कम किया। इससे सोने पर दबाव रहा।

 BIG BREAKING : तीन बच्चों को नदी में फेकने के बाद पिता ने भी नदी में लगाई छलांग, जाने कहा की है यह खबर


समीक्षाधीन सप्ताह में लंदन में सोना हाजिर 116.96 डॉलर यानी 5.67 प्रतिशत लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1,944.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 5.68 फीसदी की गिरावट के साथ 1,953.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 1.90 डॉलर यानी 6.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.46 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 

- बड़ी खबर : छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर की हत्या, जाने क्या थी वजह 


Share

Leave a Reply