इस देश में कोरोना से बचने पी गये अल्कोहल,सैकड़ो मरे हजारो हुए बीमार ,पढ़े पूरी खबर
तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस से बचने के चक्कर में नीट अल्कोहल (जहरीली शराब) पीने से में 600 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं करीब 3 हजार लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि अफवाह के शिकार होकर लोगों ने यह कदम उठा लिया।
ईरान सरकार के न्यायिक प्रवक्ता गुलाम हुसैन एस्मेली ने बताया कि शराब का सेवन कोरोना वायरस का इलाज नहीं है। यह मानव शरीर के बहुत ही घातक है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें बिलकुल ही अंदाजा नहीं था कि ऐसी अफवाह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाएगी। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पांच अरब डॉलर इमरजेंसी फंड देने की मांग की है। रूहानी ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील करता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं। रूहानी ने अमेरिकी प्रतिबंधों को आर्थिक और मेडिकल आतंकवाद बताया। मंगलवार को ईरानी संसद की बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे सदस्यों ने देश में पूर्ण रूप से लॉकडाउन न करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इससे देश में बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म होंगी। इसके अलावा देश की उत्पादकता पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि देश में यात्रा प्रतिबंधों के अलावा कई तरह से व्यवसायों को पहले ही बंद किया जा चुका है। ईरान में कोरोना से अब तक 3872 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 62589 लोग अब भी इससे संक्रमित हैं।







.jpeg)












