BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेनामी संपत्ति केस में रॉबर्ट वाड्रा का बयान रिकॉर्ड कर रहा है आयकर विभाग

 बेनामी संपत्ति केस में रॉबर्ट वाड्रा का बयान रिकॉर्ड कर रहा है आयकर विभाग
Share

नई दिल्ली। आयकर विभाग बेमानी संपत्ति केस में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान रिकॉर्ड कर रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले रॉबर्ट वाड्रा को लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस बुलाया जा रहा था। उस दौरान ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से यहां तक कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है। जांच एजेंसी ने दलील दी थी कि `धन के लेन-देन की कड़ियों से कथित रूप से उनका सीधा संबंध है। ईडी ने वाड्रा पर आरोप लगाया था कि वे अपने खिलाफ धनशोधन मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि वाड्रा के वकील ने ईडी के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि एजेंसी जब कभी उनके मुवक्किल को बुलाती है, वह उसके सामने पेश होते हैं और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। वकील ने यह भी कहा था कि ईडी ने जो प्रश्न किए, उनके मुवक्किल ने उनका उत्तर दिया और उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार नहीं करने का यह अर्थ नहीं है कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं।निचली अदालत ने वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसे ईडी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। वाड्रा पर लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 17 करोड़ रुपए की सम्पत्ति की खरीदारी में धनशोधन का आरोप है।

Share

Leave a Reply