BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से बिगड़ेगा घरों का बजट, जाने कितने रुपये से बढ़ा गैस का दाम

 घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि से बिगड़ेगा घरों का बजट, जाने कितने रुपये से बढ़ा गैस का दाम
Share

रायपुर। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अचानक आई उछाल के बाद एक बार फिर से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ सकता है। सिलेंडर के दामों में करीब 50 रूपए की वृद्धि हो गई है इस लिहाज से 665.50 रूपए में मिलने वाला टंकी अब 715 रूपए में मिलेगा। 

 
घरेलू गैस सिलेंडर के साथ ही व्यवसायिक उपयोग की गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही आम उपभोक्ताओं को हुई तो वे बेहाल हो गए। गैस सिलेंडरों के दामों में इस वक्त वृद्धि लोगों की समझ से परे हो गया है। वर्तमान में कोविउ-19 महामारी के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। कोरोना संक्रमण के चरम दौर पर हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिन चुकी है, जैसे-तैसे परिवार चलाने वालों के समझ पर बढ़ती महंगाई सबसे बड़ी चुनौती है।
 
 
हरी सब्जियों के दामों के अलावा वर्तमान में आलू-प्याज जैसे जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमत भी आसमान छू रही है। ऐसे में अब गैस सिलेंडरों की कीमत में भी वृद्धि हो जाने से लोगों का बजट निश्चित रूप से बिगड़ेगा। जानकारों ने बताया कि नवंबर माह से ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी में ओटीपी का नियम लागू हो गया है। अब जो भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी वह नए दामों के अनुसार याने 715 रूपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से होगी। उपभोक्ताओं को अब इसी कीमत पर गैस टंकियां प्राप्त करनी होगी। 

Share

Leave a Reply