लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

IND Vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा में सेंध, रोहित शर्मा से गले मिलने मैदान में घुसा फैन, देखें VIDEO…

IND Vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा में सेंध, रोहित शर्मा से गले मिलने मैदान में घुसा फैन, देखें VIDEO…
Share

IND Vs NZ 2nd ODI MATCH : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे क्रिकेट मैच शनिवार को हुआ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस मैच में एक अलग नजारा देखने को मिला। जब क्रीज पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्‍लेबाजी कर रहे थे, तभी एक रोहित शर्मा का नन्हा फैन कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया और दौड़कर आते हुए रोहित शर्मा से लिपट गया। यह मंजर देखकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में बैठे दर्शक भी हैरान हो गए। हालांकि इसे सुरक्षा में बड़ी चूक भी बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी की। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 109 रन का टारगेट दिया। दिए गए लक्ष्य का पीछा करने भारत की ओर से बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल उतरे। तभी रोहित शर्मा का के नन्हा फैन बैरिकेड्स तोड़कर मैदान में घुस गया। वह पिच तक पहुंचा और क्रीज पर रोहित शर्मा को गले लगा लिया। स्टेडियम के अंदर घेरे में तैनात बाउंसरों ने कूदकर उसे बाहर निकाला। रोहित शर्मा ने इशारा दिखाते हुए बाउंसर से उस लड़के को नुकसान नहीं पहुंचाने को कहा।


Share

Leave a Reply