छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

IND vs SL 1st Test : दुसरे दिन का खेल समाप्त श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 574/8

IND vs SL 1st Test : दुसरे दिन का खेल समाप्त श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 574/8
Share

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत ने चायकाल से ठीक पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 175 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में सघर्ष करते हुए नजर आ रही है। हालांकि सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और थिरिमाने के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की अच्छी साझेदारी हुई थी, लेकिन अश्विन ने करुणारत्ने को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। कप्तान 71 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट 108 रन पर खो दिए हैं और उसपर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 466 रन पीछे है।
इससे पहले जडेजा (228 गेंदों पर नाबाद 175 रन) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाकर श्रीलंकाई आक्रमण को मजाक बनाकर रख दिया। जडेजा के लिये यह शतक काफी मायने रखता है क्योंकि घुटने की चोट के कारण वह इस सत्र में चार टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे।
जडेजा और रविचंद्रन अश्विन (82 गेंदों पर 61 रन) ने सातवें विकेट के लिये 130 रन जोड़े जिससे श्रीलंका की वापसी की संभावनाओं को भी करारा झटका लगा। अश्विन ने उपमहाद्वीप की पिचों पर बल्लेबाजी में अपना अच्छा रिकार्ड बरकरार रखते हुए 12वां अर्धशतक जमाया।
इन दोनों के शानदार प्रयास से भारत ने पहले सत्र में 27 ओवरों में 111 रन जोड़े। दूसरे सत्र में मोहम्मद शमी (34 गेंदों पर नाबाद 20) ने जडेजा का अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने नौवें विकेट के लिये 103 रन की अटूट साझेदारी की जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी समाप्त करने की घोषणा की।
जडेजा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके शॉट दर्शनीय थी जो श्रीलंका के कमजोर आक्रमण की कलई खोल रहे थे। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण लगाया जिससे पता लगता है कि उनकी टीम किस तरह से दबाव में है। इसका असर यह हुआ कि जडेजा और अश्विन ने आसानी से एक दो रन बटोरे और बीच बीच में चौके भी लगाये।
श्रीलंका को आखिर में लंबे इंतजार के बाद सुरंगा लखमल ने सफलता दिलायी जिनकी शार्ट पिच गेंद अश्विन के दस्ताने को चूमकर विकेटकीपर निरोसन डिकवेला के पास चली गयी। अश्विन ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये।
लेकिन इससे जडेजा पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने लेसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद को कवर क्षेत्र में खेलकर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया और अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ले को तलवार की तरह घुमाकर जश्न मनाया। भारत ने लंच के बाद जयंत यादव (दो) का विकेट गंवाया।
 


Share

Leave a Reply