नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IND vs SL : विराट कोहली का पिंक बॉल टेस्ट में रहा है जलवा

IND vs SL : विराट कोहली का पिंक बॉल टेस्ट में रहा है जलवा
Share

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाना है। यह टेस्ट दूधिया रोशनी में पिंक बॉल से खेला जाएगा। टीम इंडिया का यह भारत में तीसरा और कुल चौथा डे नाइट टेस्ट होगा। भारत इससे पहले बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की मेजबानी कर चुका है, वहीं एकमात्र ओवरसीज पिंक बॉल टेस्ट भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। गुलाबी गेंद के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली का जलवा रहा है। वह भारतीय खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

कोहली ने अभी तक खेले 3 डे-नाइट टेस्ट में 60.25 की शानदार औसत से 241 रन बनाए हैं, वहीं भारत में पिंक बॉल के खिलाफ कोहली का औसत और भी शानदार है। घरेलू सरजमीं पर विराट कोहली ने पिंक बॉल टेस्ट में 81.50 की औसत से रन बनाए हैं। रन मशीन विराट कोहली ने अपने पहले ही पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका था। उस दौरान किंग कोहली ने 194 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 136 रनों की पारी खेली थी। कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेाज डे नाइट टेस्ट में शतक नहीं लगा पाया है।

कोहली के बाद पिंक बॉल टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर रोहित शर्मा का है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 96 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए थे। 2019 से विराट कोहली के शतक का सूखा चला आ रहा है, हर मैच के साथ फैंस उम्मीद लगाते हैं कि यह खिलाड़ी इस बार शतक जड़ आलोचकों का मुंह बंद करेंगे मगर ऐसा नहीं हो पाता। आईपीएल में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और यह उनका होम ग्राउंड है। ऐसे में कोहली से उम्मीद रहेगी कि वह पिंक बॉल टेस्ट में एक और शतक जड़ फैंस के इंतजार को खत्म करें।

 


Share

Leave a Reply