लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

IND vs SL: भारतीय टीम पहुचीं एम चन्निास्वामी स्टेडियम , BCCI ने शेयर किया वीडियो

IND vs SL:  भारतीय टीम पहुचीं एम चन्निास्वामी स्टेडियम , BCCI ने शेयर किया वीडियो
Share

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका की टीम एम चन्निास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से शुरू हो रहे दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को बेंगलुरु पहुंच गई। भारतीय टीम ने बुधवार शाम को बेंगलुरु के लिए रवाना होने से पहले मोहाली में गुलाबी एसजी गेंद से अभ्यास किया। कप्तान रोहित शर्मा भारत को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनाने के लिए क्लीन स्वीप पर नजर रखेंगे। समझा जाता है कि अगर भारत यह मैच जीत जाता है और पाकिस्तान अपने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो भारत आईसीसी टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लेगा।

पिंक बॉल टेस्ट से पहले रोहित के लिए अक्षर पटेल की टीम में वापसी खुशी की बात है, लेकिन भारत में दिन-रात्रि क्रिकेट के इतिहास को ध्यान में रखते हुए अक्षर या मोहम्मद सिराज को खेलाना मुश्किल काम है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने घर पर दो पिंक बॉल टेस्ट मैच तेज गेंदबाजों के दम पर जीते हैं। ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ, तेज गेंदबाजों ने 19 और अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 28 विकेट हासिल किए थे।

 हालांकि बेंगलुरु की पिच का इतिहास देखें, तो यह पहले तीन दिनों में बल्लेबाजों और आखिरी दो दिनों में स्पिनरों के पक्ष में होती है। ऐसे में गुलाबी एसजी गेंद एक अलग कहानी लिख सकती है। भारत ने मोहाली में पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को तीन दिन के अंदर ही पारी और 222 रन से हरा दिया था। 


Share

Leave a Reply