नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IND VS SL : धर्मशाला में रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश, भारत और श्रीलंका मैच धुलने के आसार

IND VS SL  : धर्मशाला में रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश, भारत और श्रीलंका मैच धुलने के आसार
Share

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पहला मैच 62 रन से जीतने के बाद भारत के पास सीरीज में 1-0 की लीड है। दूसरा मैच जीतते ही टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी। हालांकि भारत को उसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि धर्मशाला में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है और सुबह तक ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इससे मैच के धुलने के आसार दिखाई देने लगे हैं।

भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा और अंतिम टी20 मैच भी इसी स्टेडियम में खेलना है। धर्मशाला सहित हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग ने साथ ही मैच वाले दिन यानि के शनिवार को लगातार बारिश होने और बर्फ गिरने के आसार जताए हैं।

ऐसे में अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में निराशा हाथ लग सकती है। शनिवार को 60 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना है और धर्मशाला के स्टेडियम को देखते हुए ग्राउंडस्टाफ के लिए खेल को फिर से शुरू करवाने के लिए कोई चमत्कार करना होगा।

धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च 2020 को खेला गया मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। उससे पहले, सितम्बर 2019 और मार्च 2020 में भी बारिश की वजह से इस स्टेडियम में मैचों का आयोजन नहीं हो पाया था।

 


Share

Leave a Reply