लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

IND vs SL: मोहाली टेस्ट में विराट कोहली के नाम दर्ज होगा यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 12वें भारतीय

IND vs SL: मोहाली टेस्ट में विराट कोहली के नाम दर्ज होगा यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 12वें भारतीय
Share

भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बनने की दहलीज पर खड़े स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यह उपलब्धि हासिल करेंगे. कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने चार और 15 रन बनाये थे. इस दिग्गज बल्लेबाज ने इसके बाद रनों का अंबार लगाने में कोताही नहीं बरती और अभी तक उनके नाम पर सबसे लंबे प्रारूप में 50.39 की औसत से 7962 रन दर्ज हैं.
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाला मैच कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा. कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेलूंगा. यह लंबा सफर रहा है. इन 100 टेस्ट मैच तक पहुंचने के दौरान हमने काफी क्रिकेट खेली.’’
उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो रही है. मैं भाग्यशाली हूं जो कि अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहा हूं.’’
कोहली ने कहा, ‘‘ईश्वर की बड़ी कृपा रही है. मैंने अपनी फिटनेस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है. यह मेरे लिये, मेरे परिवार के लिये, मेरे कोच के लिये बड़ा क्षण है, जो मेरे इस मुकाम तक पहुंचने से बहुत खुश हैं.’’
कोहली से पहले भारत की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा शामिल हैं.
 


Share

Leave a Reply