लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भारत-बांग्लादेश तीसरा मैच आज, टीम इंडिया की नजर नागपुर में लगातार दूसरी जीत पर

भारत-बांग्लादेश तीसरा मैच आज, टीम इंडिया की नजर नागपुर में लगातार दूसरी जीत पर
Share

भारत-बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। तीन टी-20 की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 बराबरी पर है। बांग्लादेश ने दिल्ली में पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, भारत ने राजकोट में दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी।

मौसम और पिच रिपोर्ट : नागपुर में मैच के समय ज्यादा ओस गिरने की संभावना है। इससे कोई भी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिछली तीन मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 129 रन रहा है। इस मैदान पर 10 में से सात मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही।

 

 

भारत vs बांग्लादेश हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 टी-20 हुए, भारतीय टीम 9 में जीती। बांग्लादेश को एक मैचों में सफलता मिली। बांग्लादेशी टीम को यह जीत इसी सीरीज के पहले मैच में मिली थी।

 

 

 

 

दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

 

 

 

 

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमिनुल इस्लाम, अबु हैदर रॉनी, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, अराफात सनी, अल-अमीन हुसैन, मुस्तफिजूर रहमान, शफिउल इस्लाम और तैजुल इस्लाम

 

 

 


Share

Leave a Reply