छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ देश है भारत, दुनिया के लिए यहां बड़े अवसर : पीयूष गोयल

निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ देश है भारत, दुनिया के लिए यहां बड़े अवसर : पीयूष गोयल
Share

दावोस/नई दिल्ली : भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश है। यहां वैश्विक निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर हैं। इसलिए उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेवा क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है।


विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार और कंपनियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। भारतीय उद्योग परिसंघ और डेलॉय के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दावोस में इस बार भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही है। महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के बिना रिकॉर्ड 250 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया। गोयल ने वैश्विक कारोबारियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि भारत की आबादी युवा है। यहां कौशल की कोई कमी नहीं है।


निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंचा

पेट्रोलियम पदार्थों, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन से देश के निर्यात 1-21 मई के बीच 21.1 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के दूसरे सप्ताह (15-21 मई) में कुल निर्यात करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.03 अरब डॉलर पहुंच गया। मई के लिए निर्यात के आंकड़े सरकार जून में जारी कर सकती है।


पेट्रोलियम पदार्थों में सबसे ज्यादा 81 फीसदी बढ़ोतरी
21 मई तक पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में 81.1 फीसदी तेजी रही। इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में करीब 17 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में करीब 44 फीसदी बढ़ोतरी रही। इससे पहले अप्रैल में निर्यात 30.7 फीसदी बढ़कर 40.19 अरब डॉलर रहा था। आयात भी 30.97 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 60.3 अरब डॉलर रहा था।
 


Share

Leave a Reply