छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भारत ने सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की, आज कुल इतने लाख मामले पर पहुंचे

भारत ने सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की, आज कुल इतने लाख  मामले पर पहुंचे
Share

नईदिल्ली। देश में कोविड के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आज इनकी संख्‍या 1.35 लाख (1,35,926) पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.25 प्रतिशत है। पिछले कुछ हफ्तों से दिन-प्रतिदिन सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में नये मामलों के प्रसार पर सकारात्‍मक रुख नजर आता है। देश में मात्र एक राज्‍य में 1000 से ज्‍यादा मामले दर्ज होने के अलावा शेष सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें दादरा और नागर हवेली, दमन और दीवलद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में दैनिक मृत्‍यु के मामले में भी महत्‍वपूर्ण रूप से गिरावट दर्ज की गई है। 18 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। 13 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1 से 5 के बीच मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 9,309 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 15,858 नये रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर (97.32 प्रतिशत) के साथ वैश्विक स्‍तर पर सर्वाधिक रिकवरी में से एक है। निरंतर रूप से स्‍वस्‍थ हो रहे रोगियों की संख्‍या ने राष्‍ट्रीय रिकवरी दर को महत्‍वपूर्ण रूप से सुधारने में मदद की है।

कुल स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की संख्‍या 1,05,89,230 है। सक्रिय मामलों और स्‍वस्‍थ हुए मामलों के बीच का अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और यह 1,04,53,304 पर है। 12 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 लाख (75,05,010) से ज्‍यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। 75,05,010 की कुल संचयी टिकाकरण कवरेज में 58,14,976 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मी और 16,90,034 अग्रिम पंक्ति कर्मी शामिल हैं। अब तक 1,54,370 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। भारत सबसे तेजी से 70 लाख (7 मिलियन) टीकाकरण आंकड़ा पार करने वाला देश है। टीकाकरण अभियान के 27वें दिन (11 फरवरी, 2021) 11,314 सत्रों के माध्‍यम से 4,87,896 लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू-1,09,748 और एफएलडब्‍ल्‍यू-3,78,148) का टीकाकरण किया गया। प्रतिदिन टीकाकृत किये जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में भी सकारात्‍मक रूप से वृद्धि दर्ज की गई है।कुल लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत का टीकाकरण 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में किया गया है। उत्‍तर प्रदेश में ही कुल लाभार्थियों में से 10.2 प्रतिशत (7,63,421) लोगों का टीकाकरण किया गया है। 6 राज्‍यों में नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों के 86.89 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक नये स्‍वस्‍थ मामले (6,107) दर्ज किए गए हैंइसके बाद केरल में (5,692) और छत्‍तीसगढ़ में (848) रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। 6 राज्‍यों से नये मामलों का 79.87 प्रतिशत रहा है। केरल ने 5,281 नये मामलों के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 652 और 481 नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 87 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं। इनमें 6 राज्‍यों का आंकड़ा 75.86 प्रतिशत है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 25 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 16 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।



Share

Leave a Reply