BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

India vs Pakistan Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

India vs Pakistan Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
Share

 India vs Pakistan Live Streaming T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल तो अभी दूर है, लेकिन उससे भी बड़ा मुकाबला आज यानी रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। ये मुकाबला है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, जो अपने आप में महामुकाबला होता है। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें दो-दो मैच अपने जीत चुकी है। आज जो टीम जीतेगी, वह सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी, लेकिन इससे भी ज्यादा मसला इस मैच की हार-जीत को लेकर होता है। कोई भी टीम इस मैच को हारना नहीं चाहती है। ऐेसे में एक बार फिर से मुकाबला टक्कर का होगा, तो आईए एक नजर India vs Pakistan मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब खेला जाएगा?

India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग मैच आज यानी रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा।

IND vs Pakistan T20 World Cup 2026 match कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match शाम को 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका और भारत के समय में कोई अंतर नहीं है, तो यही समय भारतीय समय भी होगा।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच टीवी पर कैसे लाइव देखें?

India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर भिन्न-भिन्न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।

IND vs Pakistan T20 World Cup 2026 3rd Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। जियोस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?

India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स एचडी पर आप इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

India और Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड

भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर


Share

Leave a Reply