छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भारत आज रचेगा इतिहास: 100 करोड़ वैक्सीनेशन का बनेगा रिकॉर्ड, जश्न की भी है तैयारी

भारत आज रचेगा इतिहास: 100 करोड़ वैक्सीनेशन का बनेगा रिकॉर्ड, जश्न की भी है तैयारी
Share

कोरोना महामारी से जंग में देश एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। भारत में टीकाकरण का आंकड़ा आज 100 करोड़ पार करने जा रहा है और इस अवसर पर देशभर में जश्न की तैयारी है। दुनियाभर में अब तक सिर्फ चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टीका लगाया है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 31 फीसदी से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। देश में 18 से 44 वर्ष के 55,29,44,021, 45 से 59 वर्ष के 26,87,65,110 और 60 वर्ष के ऊपर वाले 16,98,24,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की। मंडाविया ने कहा कि टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने के बाद हम मिशन के तहत सुनिश्चित करेंगे कि जिन्हें पहली खुराक लग चुकी हैं, उन्हें दूसरी खुराक भी लगे ताकि कोविड-19 से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। केंद्र सरकार ने कहा कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका हैं उन्हें 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि मनाने के लिए इस अभियान में अहम स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा में पोस्टर बैनर लगाने चाहिए।
जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना
भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मंडाविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे। मांडविया ने ट्वीट किया कि देश वैक्सीन शतक बनाने के करीब है। इस स्वर्णिम अवसर के सहभागी बनने के लिए देशवासियों से मेरी अपील है कि जिनका टीकाकरण बाकी है वो तत्काल टीका लगवाकर, भारत की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम टीकाकरण यात्रा में अपना योगदान दें।
विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर होगी घोषणा
स्पाइसजेट 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल होने पर गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विशेष वर्दी जारी करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के मुख्य प्रबंध निदेशक अजय सिंह मौजूद रहेंगे। मंडाविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह उपलब्धि प्राप्त करने की खुशी शहर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी मनाई जाएगी। बुधवार रात 10.37 बजे तक कोविन पोर्टल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में टीके की 99.7 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
लाल किले पर फहराया जाएग देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा
कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरा होने पर देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।
चीन, अमेरिका और यूरोप के मुकाबले हम कहां

पहली डोज दूसरी डोज दूसरी डोज (फीसदी में)
भारत 70.40 करोड़ 29.13 करोड़ 31 फीसदी
चीन 110 करोड़ 105 करोड़ 73 फीसदी
अमेरिका 21.8 करोड़ 18.8 करोड़ 56 फीसदी
यूरोप 43.4 करोड़ 40.3 करोड़ 54 फीसदी
स्रोत : ऑवर वर्ल्ड इन डाटा

किस आयु और वर्ग को कितने टीके लगे
पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्य कर्मी : 1,03,76,101 90,98,715
अग्रिम पंक्ति के कर्मी 1,83,62,683 1,55,81,720
18 से 44 वर्ष 39,73,05,720 11,57,29,771
45 से 59 वर्ष 16,88,22,731 8,76,73,217
60 वर्ष से ऊपर 10,62,77,396 6,20,54,229
पुरुष : 44,85,847
महिला : 43,27,095
किस टीके की कितनी खुराक
कोविशील्ड 87.66 करोड़
कोवैक्सीन 11.38 करोड़
स्पूतनिक 10.48 लाख
किस राज्य में कितना टीकाकरण
पहली डोज दोनों डोज कुल
यूपी 9,40,59,996 2,77,91,223 12,18,51,219
बिहार 4,78,84,029 1,54,21,433 6,33,05,462
दिल्ली 1,28,19,591 70,14,172 1,98,33,763
झारखंड 1,45,28,546 49,24,424 1,94,52,970
उत्तराखंड 74,40,637 35,29,748 1,09,70,385
हरियाणा 1,74,94,403 74,74,617 2,49,69,020
पंजाब 1,55,92,567 58,65,073 2,14,57,640
केरल 2,51,30,725 1,24,36,571 3,75,67,296
महाराष्ट्र 6,40,10,125 2,87,98,343 9,28,08,468
हिमाचल प्रदेश 56,94,246 31,20,668 88,14,914
बूस्टर डोज पर रिपोर्ट जल्द
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने पिछले दिनों बताया था कि कोवैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर अध्ययन पूरा हो चुका है तथा इसके नतीजे जल्द उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

 


Share

Leave a Reply