लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बायो बबल से बाहर जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, WTC फाइनल के बाद मिलेगा ब्रेक

बायो बबल से बाहर जा सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, WTC फाइनल के बाद मिलेगा ब्रेक
Share

 लंदन. बायाे बबल में लंबे समय तक रहने के कारण  भारतीय खिलाड़ियो को मानसिक थकान हो सकती है, इस आशंका को ध्यान मे रखते हुए भारतीय मैनेजमेंट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के बाद खिलाड़ियों को तीन हफ्ते का ब्रेक देने का फैसला किया है| भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाना है, इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते का ब्रेक मिलेगा और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे|

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘जैसा कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने रवाना होने से पहले कहा था की ब्रेक दिया जाए, डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच छह हफ्ते का अंतर है, इसलिए हमें खिलाड़ियों के देखभाल के मुद्दे पर भी ध्यान देना होगा| ब्रिटेन के अंदर ही उन्हें ब्रेक मिलेगा. वे छुट्टी मना सकते हैं. दोस्तों और परिवार से मिल सकते हैं.’ बेशक टीम के खिलाड़ियों को एक साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है, लेकिन खिलाड़ी यह चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे कि वे अपना समय कैसे बिताना चाहते हैं|

कोहली ने ब्रेक को अच्छा बताया था

 

सूत्र के मुताबिक, ‘उनमें से अधिकतर खिलाड़ी कई बार ब्रिटेन आए हैं और देश में उनके मित्र और साथी हैं| यह उचित रहेगा कि वे उनसे मिल सकें.’ विराट कोहली ने भी दो जून को रवाना होने से पहले इस सवाल का जवाब दिया था कि क्या दो सीरीज के बीच 42 दिन के अंतर से टीम की तैयारियां प्रभावित होंगी| भारतीय कप्तान ने इसे टीम के लिए स्वागत योग्य ब्रेक करार दिया था और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी उनसे सहमति जताई थी. यह ब्रेक इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इंग्लैंड सीरीज के तुरंत बाद आईपीएल के बचे 31 मैच होने हैं. इसके बाद फिर टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा| ऐसे में लंबे समय तक बायो बबल में रहना खिलाड़ियों को परेशान कर सकता है|
भारत बनाम इंग्‍लैंड शेड्यूल

4 से 8 अगस्‍त: पहला टेस्‍ट, नॉटिंघम

12 से 16 अगस्‍त: दूसरा टेस्‍ट, लंदन

25 से 29 अगस्‍त: तीसरा टेस्‍ट,  लीड्स

2 से 6 सितंबर: चौथा टेस्‍ट, लंदन

 

10 से 14 सितंबर: पांचवां टेस्ट, मैनचेस्टर


Share

Leave a Reply