नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या
Share

हमलावर सीसीटीवी में कैद

मैसूर। कैलिफोर्निया में एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात हमलावर ने छात्र को गोली मारी। छात्र सैन बर्नारडिनो की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान अभिषेक सुदेश भट के तौर पर हुई है जो मूल रूप से मैसूर का निवासी था। वह एक मोटल में पार्ट टाइम नौकरी करता था। अभिषेक पर हमला उस समय हुआ जब वह काम से घर लौट रहा था। उसके परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें हमले के मकसद और हमलावर की पहचान के बारे में नहीं पता है। सुदेश चंद के बेटे अभिषेक का शव सैन बर्नारडिनो अस्पताल की मोर्चरी में है। परिवार को अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास से आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। अभिषेक के कजिन श्रीवत्स ने कहा कि अभिषेक के एक दोस्त ने परिवार को बताया कि एक हमलावर ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह दोस्त मृतक के साथ उसी मोटल में काम करता था। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि मोटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर कैद हो गया है और अमेरिकी पुलिस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

Share

Leave a Reply