BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत का पहला 14 लेन वाला एक्सप्रेस वे आम जनता के लिए खुला, जाने कहां

भारत का  पहला 14 लेन वाला एक्सप्रेस वे आम जनता के लिए खुला, जाने कहां
Share

नईदिल्ली।   भारत का  पहला 14 लेन वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) आम जनता के लिए खुल गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफ़र लगभग 45 मिनट में पूरा हो जायेगा। अब तक दिल्ली से मेरठ पहुँचने में ढाई घंटे लगते हैं। दिल्ली-एक्सप्रेसवे 96 किलोमीटर लम्बा है, इसमें कुल 14 लेन हैं। इस एक्सप्रेसवे से मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून से दिल्ली आने वाले लोगों को सफ़र में आसानी होगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में कुल 4 चरण हैं। पहला चरण अक्षरधाम से यूपी गेट तक है। जबकि दूसरा चरण यूपी गेट से डासना तक है। तीसरा चरण डासना से हापुड़ तक है। जबकि चौथा चरण दिल्ली से मेरठ तक है। इस परियोजना का निर्माण 8,346 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन मई 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस एक्सप्रेसवे के पहले चरण के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि बाकी के तीन चरणों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। 


Share

Leave a Reply