Internet Ban : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 20 मार्च तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
Internet Ban : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है. किसी भी वक्त अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की जा सकती है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब में जो इंटरनेट सेवा पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद की गई थी उसे अब 20 मार्च तक कर दिया गया, यानि अब 20 मार्च तक पंजाब में इंटरनेट बंद रहने वाला है. पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
पाकिस्तान से फैलाई जा रही अफवाह
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी घटना से निटपने के लिए पूरे पंजाब में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वो पाकिस्तान से सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही झूठी जानकारियों पर यकीन ना करें. पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानियों के द्वारा की तरफ से फेक आइडीज के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रहा है. ऐसे में पंजाब सरकार ने पहले ही साफ किया है कि अमृतपाल अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है और पंजाब में हालात सामान्य हैं.
सरकारी बसों को भी किया गया बंद
पंजाब में इंटरनेट सेवा के साथ-साथ बस सेवा को भी बंद किया गया है. राज्य में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की आशंका चलते पंजाब रोडवेज की बसों को भी बंद किया गया है. सरकारी आदेशों के अनुसार दो दिन के लिए यानि सोमवार और मंगलवार को पनबस की कोई बस नहीं चलेगी.
पंजाब के कई जिलों में धारा 144 लागू
अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है. इन जिलों में अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिले शामिल है, साथ ही इन जिलों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. जल्लूपुर खेड़ा को सील किया गया है ताकि ना कोई गांव में आ सके, ना कोई गांव से जा सके.
ये भी पढ़े
-
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
25-Oct-2026 1:54:10 pm -
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12-Oct-2026 8:23:42 am -
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’
10-Oct-2026 8:41:58 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















