लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

संकट में आईपीएल 2020,धोनी का कमबैक भी है बड़े संकट में

संकट में आईपीएल 2020,धोनी का कमबैक भी है बड़े संकट में
Share

नई दिल्ली। कोरोना महामारी लगातार अपने पांव पसार रही है। दुनियाभर में खेलों के टूर्नमेंट या तो रद्द हो रहे हैं या तो स्थगित हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही संकट इंडियन प्रीमियर लीग पर दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस टूर्नमेंट को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। तमाम चर्चाओं के बीच फिलहाल आईपीएल पर कोई रास्ता बनता नहीं दिख रहा है।

अगर यह टूर्नमेंट नहीं होता है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप आयोजित होता है तो सवाल उठता है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का क्या होगा? क्या उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी या नहीं? दरअसल, दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें धोनी की वापसी के लिए आईपीएल पर लगी थीं। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी की वापसी पर आईपीएल तक इंतजार करना चाहिए। दूसरी ओर, वीरेंदर सहवाग ने कहा था कि अब टीम में बदलाव की जरूरत नहीं है।
 
शास्त्री ने अपने बयान में कहा था,'धोनी खुद को टीम पर नहीं थोपते। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि धोनी का शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा है। अगर वह अच्छा करेंगे तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं। रवि शास्त्री ने कहा था, यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नमेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे। कुछ ऐसा ही बयान विराट का भी था।

भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन सेमीफाइनल मैच में 15 मिनट में कहानी बदल गई। धोनी के रन आउट होने के बाद भारत को न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से दूर हैं। हाल ही में चेन्नै में आयोजित चेन्नै सुपर किंग्स के कैंप से जुड़े थे, लेकिन आईपीएल स्थगित होने के बाद कैंप को खत्म कर दिया गया और धोनी सहित सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए।

Share

Leave a Reply