CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

IPL 2021: कमिंस के बाद अब इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों का भी नहीं दिखेगा आईपीएल में जलवा

IPL 2021: कमिंस के बाद अब इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों का भी नहीं दिखेगा आईपीएल में जलवा
Share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के बाकी मैचों की मेजबानी के लिए एक उपयुक्त विंडो तलाशने में सफल रहा है. बीसीसीआई की हुई स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) के बाद ये ऐलान किया गया था कि बाकी बचे मैचों का आयोजन यूएई में होगा. क्रिकेट फैन्स अभी भी तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बोर्ड आईसीसी टी-20 विश्व कप से ठीक पहले 19 सितंबर से 10 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है. कई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्य की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद IPL 2021 को 4 मई को स्थगित करना पड़ा था. अब तक 60 में से 29 मैचों का आयोजन किया जा चुका है. हालांकि UAE में होने वाले आईपीएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन के दौरान कुछ फ्रेंचाइजी अपने प्रमुख खिलाड़ियों को मिस कर सकती है.
सभी क्रिकेट टीमों का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर पूरी तरह खचाखच भरा हुआ है. ऐसे में कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल के बाकी बचे मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगे. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पहले ही संकेत दे दिये हैं कि इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल 2021 के यूएई चरण में हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि बीसीसीआई के अधिकारी ईसीबी से बातचीत कर रहे हैं.
पांच मैचों के टेस्ट दौरे के लिए भारत की मेजबानी करने के बाद इंग्लैंड को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान का दौरा करना है. अब, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे आईपीएल में भाग लेने के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को एनओसी प्रदान नहीं करेंगे. ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. शाकिब केकेआर और रहमान राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं. बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन ने पुष्टि की है कि शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2021 में भाग लेने के लिए एनओसी नहीं दी जाएगी.

शाकिब अल हसन को आईपीएल 2021 के लिए एनओसी नहीं मिलेगी: बीसीबी अध्यक्ष
रहमान और शाकिब दोनों आईपीएल 2021 के पहले हाफ में खेले क्योंकि बीसीबी ने उन्हें 18 मई तक एनओसी प्रदान की थी. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए समय पर घर वापस आ जाएं. सितंबर में बांग्लादेश तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ढाका में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा, जिसके बाद कई टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होंगे.
 


Share

Leave a Reply