छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आईपीएल 2021 : सीएसके ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को 18 रनों से दी शिकस्त

आईपीएल 2021 : सीएसके ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को 18 रनों से दी शिकस्त
Share

मुंबई, आईपीएल 2021 का 15वां मैच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से शिकस्त दी। जिसके बाद इस सीजन में किंग्स की टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कोलकाता 19.1 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई।
बता दें कि, कोलकाता ने एक समय सिर्फ 31 रनों पर अपने पांच विकेट गवां दिए थे। लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल (22 गेंद 54 रन), दिनेश कार्तिक (24 गेंद 40 रन) और पैट कमिंस (34 गेंद नाबाद 66 रन) ने मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। हालांकि, ये सभी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे फाफ डू प्लेसिस और दीपक चहर। प्लेसिस ने 60 गेंदो में नाबाद 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दीपक चहर ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए।
इससे पहले चेन्नई से मिले 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल खाता खोले बिना ही आउट हो गए। उन्हें दीपक चहर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद तीसरे ओवर में नितीश राणा भी 12 गेंदो में 9 रन बनाकर चलते बने। राणा को भी चहर ने ही आउट किया।
चार नंबर पर बैटिंग करने आए कप्तान इयोन मोर्गन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नारेन ने आते ही चौका लगाया। लेकिन अगली ही गेंद पर वह भी आउट हो गए। नारेन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी भी आठ रनों पर पवेलियन लौट गए। धोनी ने लुंदी नगिदी की गेंद पर विकेट के पीछे उनका कैच पकड़ा।
31 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। रलेस ने 22 गेंदो में 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े। वहीं दिनेश कार्तिक ने 24 गेंदो में 40 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में कार्तिक ने चार चौके और दो छक्के जड़े। वहीं अंत में पैट कमिंस ने 34 गेंदो में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और छह छक्के जड़े। कमिंस ने सैम कर्रन के एक ओवर में 30 रन जड़े। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
चेन्नई के लिए दीपक चहर और लुंगी नगिदी ने शानदार गेंदबाजी की। चहर ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं नगिदी ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा सैम कर्रन को एक सफलता मिली।

प्लेसिस और गायकवाड़ की शानदार ओपनिंग
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई को फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई।दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 115 करन जोड़े। गायकवाड़ ने 42 गेंदो में 64 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच आउट हुए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए. इस सीज़न में गायकवाड़ का यह पहला अर्धशतक है। वहीं फाफ डू प्लेसिस ने 60 गेंदो में नाबाद 95 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और चार छक्के निकले। इसके अलावा तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मोईन अली ने 12 गेंदो में 25 रन बनाए। अली ने दो चौके और दो छक्के जड़े।
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी आज चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे। उन्होंने आठ गेंदो में दो चौको और एक छक्के की बदौलत 17 रन बनाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 220 तक पहुंचाया। उन्होंने एक गेंद पर 600 के स्ट्राइक रेट से छह रन बनाए। वहीं कोलकाता के लिए पैट कमिंस आज काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 58 रन दे दिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बिना कोई सफलता अर्जित किए 49 रन दे दिए। हालांकि, सुनील नारेन ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट चटकाया। साथ ही आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली।
 


Share

Leave a Reply