लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

IPL 2021: आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित, केकेआर के 2 खिलाडी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

IPL 2021: आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित, केकेआर के 2 खिलाडी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव
Share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच खेला जाना था। इस मैच को स्थगित कर दिया गया है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि केकेआर के कैंप में कोविड-19 से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इस मैच को स्थगित किया जा सकता है। वहीं क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक इस मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
आईपीएल का आयोजन बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में हो रहा है। अभी तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह की रुकावट नहीं आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या आईपीएल की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबरों की माने तो आज दोपहर तक इसकी आधिकारिक घोषणा होगी और साथ ही बताया जाएगा कि किस तारीख को यह मैच खेला जाएगा। आरसीबी सात मैच खेल चुका है और पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं केकेआर की बात करें तो सात मैचों में उसके खाते में महज दो जीत हैं और यह टीम प्वॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर है।
 


Share

Leave a Reply