नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लसिथ मलिंगा, बने तेज गेंदबाजी कोच

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लसिथ मलिंगा, बने तेज गेंदबाजी कोच
Share

नई दिल्ली : आईपीअल 2022 आगामी 15वां सीजन जो 26 मार्च से शुरू होगा। इसके लिये होने वाले सभी मैचो की सेड्यूल जारी कर दी गई है। इस बीच टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मलिंगा इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है। 

मुंबई इंडियंस की टीम में कई सालों तक बतौर तेज गेंदबाज खेलने वाले मलिंगा ने पिछले साल खेल से संन्यास ले लिया था। रॉयल्स के साथ टूर्नामेंट में कोच के रूप में मलिंगा की पहली भूमिका होगी। रॉयल्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लसिथ मलिंगा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''गेंद को किस करता है, लसिथ मलिंगा। आईपीएल. पिंक।"

 

*???????????????????????? ???????????? ????????????????*

Lasith Malinga. IPL. Pink. ????#RoyalsFamily | #TATAIPL2022 | @ninety9sl pic.twitter.com/p6lS3PtlI3


राजस्थान रॉयल्स ने की ये घोषणा

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टॉफ में दो चेहरों को नई भूमिका में जोड़ा है। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है, जबकि टीम कैटेलिस्ट की एक नई भूमिका में पैडी अप्टन को भी शामिल किया है। कुमार संगकारा, ट्रेवर पेनी, जुबिन भरूचा और दिशांत याग्निक फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे।

 मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वर्तमान में आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट अपने नाम किए हैं। 38 वर्षीय उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में केवल एक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में वह मुंबई के लिए खेलते नजर आए थे। पेसर ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच आईपीएल ट्रॉफी जीते और खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

राजस्थान से जुड़ने पर मलिंगा ने कहा, "आईपीएल में वापसी करना मेरे लिए एक अद्भुत एहसास है और राजस्थान रॉयल्स में शामिल होना एक सम्मान है, एक फ्रेंचाइजी जिसने हमेशा युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है और विकसित किया है। मैं हमारे पास मौजूद तेज गेंदबाजी यूनिट से उत्साहित हूं। टूर्नामेंट में जा रहा हूं और सभी तेज गेंदबाजों को उनके गेम प्लान को सही तरीके से यूज करने और उनके पूरे विकास के साथ समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं। मैंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ और अब रॉयल्स के साथ कुछ बहुत ही खास यादें बनाई हैं।"

अपने करियर के दौरान डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट और यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर मलिंगा भारत के गेंदबाजों में नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा और न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और वेस्टइंडीज के ओबेद मैककॉय के साथ राजस्थान में काम करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। टीम का नेतृत्व संजू सैमसन करेंगे, जो फरवरी में मेगा नीलामी से पहले टीम द्वारा रिटेन किए गए तीन खिलाड़ियों में से एक थे। फ्रेंचाइजी ने जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को भी अपने साथ रखा था।  


Share

Leave a Reply