BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपके शरीर में हो रही है ये समस्या, तो मखाना खाने से करे परहेज, वरना बढ़ सकती है आपकी मुसीबत

क्या आपके शरीर में हो रही है ये समस्या, तो मखाना खाने से करे परहेज, वरना बढ़ सकती है आपकी मुसीबत
Share

जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात आती है तो काजू, बादाम, किशमिश के साथ-साथ मखाने का नाम भी जरूर आता है. मखाने के सेवन से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी भी समस्याएं हैं जिनके होने पर यदि मखाने का सेवन किया जाए तो सेहत को और नुकसान पहुंच सकता है. आज का हमारा लेख उन्हीं समस्याओं पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए.

ये लोग ना करें मखाने का सेवन
1.   यदि आपकी किडनी में पथरी है तो उस दौरान मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. बता दें कि मखानों के अंदर कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में यदि आप किडनी स्टोन के दौरान मखाने का सेवन करते हैं तो स्टोन का साइज बढ़ सकता है और समस्या गंभीर हो सकती है.

2.   यदि आपको गैस की समस्या रहती है तब भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. बता दें कि मखाने के अंदर प्रोटीन और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. ऐसे में यदि मखाने का सेवन किया जाए तो इसे गैस की समस्या और बढ़ सकती है. साथ ही व्यक्ति को पेट की अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.

3.   यदि आपको दस्त और डायरिया की समस्या है तब भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. जैसा कि हमने पहले भी बताया मखाने के अंदर फाइबर मौजूद होता है. ऐसे में इसके सेवन से दस्त और डायरिया होने पर समस्या गंभीर हो सकती है.

4.   जैसा कि हमें पहले भी बताया किडनी स्टोन के दौरान मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे अलग यदि आपको किडनी से संबंधित अन्य समस्याएं भी हैं तब भी मखाने का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


Share

Leave a Reply